Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पमशाला के राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामि... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पमशाला में 1.97 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पमशाला में 1.97 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

*महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन*

*ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा*

जशपुरनगर, 22 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम गंझियाडीह, उपरकछार, सिकिरमा और अंबाकछार में 30-30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार महतारी सदनों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पमशाला के बेराटोली में भजनो घर के पास 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही पमशाला में मुख्य मार्ग से मंदिर तक 14 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम तुबा, सिकिरमा, धौरासांड और मेंडरबहार में 13 लाख 27 हजार रुपये प्रति भवन की लागत से बनने वाले चार सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। विकास का वास्तविक लाभ तभी है जब गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि महतारी सदन, सामुदायिक भवन, सड़क और पुलिया जैसे निर्माण कार्य गांवों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। महतारी सदनों के माध्यम से महिलाओं को एक ऐसा साझा मंच मिलेगा, जहां वे आपसी संवाद, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न रचनात्मक कार्यों के जरिए संगठित होकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, भूतपूर्व विधायक  भरत साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य  वेद प्रकाश भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.