April 3, 2026 6:49 pm
ब्रेकिंग
LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार...
सरगुजा संभाग

बागबहार ग्राम सभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मामला

बज बजाती नाली में पाइपलाइन बिछाकर किया जा रहा पानी सप्लाई

ग्राम सभा में आम जनता ने मचाया बवाल

बागबहार— त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद आज ग्राम पंचायत में नवीन कार्यकाल का प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में आम जन जुड़कर अपने वार्ड व निजी समस्याओं हेतु आवेदन प्रस्तुत किया तथा संभावित निराकरण भी हुआ। इसी तारतम्य में आज जशपुर जिले के बागबहार ग्राम पंचायत में प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया जहां आमजन पंचायत पहुंचकर अपनी समस्याओं को अवगत कराया इसी बीच ग्राम पंचायत बागबहार के वार्ड क्रमांक 8 व 9 में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत बिछाए गए पाइपलाइन जो की पूर्व में बने बजबजाती नाली में पाइपलाइन बिछाया गया है तथा पानी के साथ नाली की गंदगी भी परोसा जा रहा है जिस मामले को लेकर जनता उग्र होकर ग्राम सभा में हंगामा मचाया और पाइपलाइन को त्वरित हटाने की मांग किए हैं ।ग्रामीणों ने ठेकेदार के ऊपर रुपया बचाने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किए हैं साथ ही ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन सप्लाई में भेदभाव की नीति अपने जाने का आरोप लगाया है। आम जनता पेयजल समस्या हेतु ग्राम पंचायत को अवगत कराते हुए त्वरित निराकरण करने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील किए हैं ।  ग्राम सभा के दौरान बिजली, पानी ,नाली निर्माण की मांग ग्राम वासियों द्वारा की गई है साथ ही जल संरक्षण संकल्प ग्राम सभा के माध्यम से लिया गया है। इस अवसर पर ग्राम सभा अध्यक्ष रवि शंकर पैंकरा,जनपद सदस्य कलम विश्वकर्मा, उप सरपंच भूपेंद्र जायसवाल, पंच प्रीतम शर्मा, संतोष सोनी, मीरा सनमानी, सुनील एक्का, मीरा सनमानी, टेशमीरा चौहान, ग्रामीणजन चंद्रचूर्ण बंजारा, राकेश अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, शिवानंद सोनी,पवन मिश्रा,संजय भगत,अजीत सारथी,सुमन पैंकरा,सचिव सदानंद चौहान सहित ग्रामीण जन शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button