August 6, 2025 5:46 pm
ब्रेकिंग
पेंशन में 1685 करोड़ रुपए घाटे के खुलासे का श्रेय लेने के चक्कर में निपट गए पेंशन संचालक ऑपरेशन आघात: 30 लाख रु कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त सावन का अंतिम सोमवार सुबह 4 बजे विशेष पूजा के बाद भस्म आरती कर किया जलाभिषेक दुधारू-गर्भवती गायों की एक ही रात में चोरी,गौपालक चिंतित,तस्करी की आशंका उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’ जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून म... हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ
पंजाब

पंजाब के हजारों SC परिवारों को बड़ी राहत, मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्रियों के बाद यहां एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के हजारों एस.सी. परिवारों का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ कर दिया गया है और आज हजारों एस.सी. परिवारों के लिए बड़ी राहत का दिन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के कारण ये लोग कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने कहा कि पी.एस.सी.एफ.सी. के कर्ज माफ कर दिए गए हैं और इससे कुल 4727 परिवारों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को पंजाब मानती है और धर्म या समुदाय की राजनीति नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बजट में कर्ज माफी का ऐलान किया था, जो आज पूरा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

Related Articles

Back to top button