August 4, 2025 10:49 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी का त्याग बताते-बताते क्या सिद्धारमैया पर निशाना साध गए डीके शिवकुमार? झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र
सरगुजा संभाग

एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन, महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब..

दोकड़ा –/ जशपुरनगर/ एकादशी पर्व के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में भव्य दीप प्रज्वलन एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं और भगवान श्रीजगन्नाथ जी की महाआरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।कार्यक्रम की शुरुआत संध्या बेला में मंदिर शिखर में दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहां श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीपों से मंदिर परिसर को जगमगा दिया। श्रद्धालु द्वारा भजन कीर्तन एवं ‘हरे कृष्णा’, ‘जय जगन्नाथ’ जैसे भक्तिपूर्ण जयघोषों से गूंज उठा।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मंदिर समिति के सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और मंदिर की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित करते हैं।महाआरती के पश्चात मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दोकड़ा एवं आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके आगमन से यह आयोजन और भी गरिमामय बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button