March 29, 2026 2:05 pm
ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की...
सरगुजा संभाग

उपलब्धि का सम्मान,स्वच्छता में छलांग,भारत देश में 64 वीं रेटिंग पर नगर सरकार,स्वच्छता दीदियों व कर्मियों को महिला उपाध्यक्ष ने किया पुरुस्कार देकर सम्मान

कोतबा:-स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पंचायत कोतबा को मध्यम श्रेणी अर्थात 20 हजार जनसंख्या वाले शहरों में स्वच्छता के मामले में जशपुरनगर में पांचवे और पूरे देश भर में 64 वीं रैंकिंग के आधार पर मिले ‘स्टेट मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड’ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए.सफाईकर्मियों व स्वछता दीदियों के लिये सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एसएलआरएम सेंटर में किया गया.इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित अन्य पार्षद गण भी मौजूद रहे.यह आयोजन नगर की पहली भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सुनील शर्मा के द्वारा आयोजित की गई थी।
इस दौरान स्वछता दीदियों को वस्त्र और नगर के सफाई कर्मियों को नगद पुरुस्कार देकर ससम्मान किया गया.इस दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा ने कि यह पुरस्कार नगर की जागरूक जनता, कर्मठ सफाई कर्मचारियों और नगर पंचायत की समर्पित टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

आगे श्रीमती शर्मा ने पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के पश्चात जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार यह दर्शाता है कि अब हमारी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता जागरूक होकर इसका परिपालन कर रही है.जिसके कारण हमें इस अभियान में सफलता हासिल हुई है.उन्होंने आगे कहा कि अब हमें देश के अन्य शहरों की तुलना में बढ़ चढ़कर इस अभियान से जुड़ना है.और लोगों को इस अभियान से जागरूक करना है.ताकि देश के टॉप 10 में हमारे नगर का नाम रोशन हो।

उन्होंने कहा ने कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जनता की भागीदारी और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार मिल रही मान्यता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।

उपाध्यक्ष ने कहा, ‘हमारे लिए यह पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है — स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ शहर की दिशा में लगातार काम करते रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री के इस जिले के नगर पंचायत कोतबा को स्वच्छता के नक्शे पर और ऊपर ले जाना हमारा संकल्प है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button