Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आ... NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्...

शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति –

जशपुरनगर। शहर के सभी 20 वार्डों में विद्युत पोल विस्तार की योजना को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है। इस कार्य के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की। यह स्वीकृति नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत की पहल पर प्राप्त हुई है, जिन्होंने पार्षदों की लगातार मांग को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर इस योजना के लिए बजट की मांग की थी।

कलेक्टर रोहित व्यास ने नगर भ्रमण के दौरान नगरपालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को इस विषय में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सभी 20 वार्डों में विस्तृत सर्वे कराया गया। विद्युत विभाग (CSPDCL) के अभियंता को डिमांड तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि सीएमओ उपाध्याय ने संबंधित प्रक्रिया को गति देने हेतु पत्र भी जारी कर दिए हैं।

शहर के कई मोहल्लों में अब तक विद्युत पोल नहीं लगे हैं या पुराने पोल अपर्याप्त हैं, जिससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब इन इलाकों में नए पोल लगाए जाएंगे, जिससे न केवल रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सुरक्षा और सुविधा में भी सुधार आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.