April 4, 2026 5:19 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
सरगुजा संभाग

ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी

 

*⏺️ घायलों की उचित ईलाज हेतु निर्देशित किया गया है,*
*⏺️ घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू हो गई है, आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरूद्ध BNS की धारा 281, 125(A), 105 का अपराध दर्ज एवं घटना कारित बोलेरो वाहन जप्त।*

*आरोपी का नाम:- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा।
मृतकों के नाम:-*

1.अरविंद केरकेट्टा, उम्र 19 वर्ष
2.विपिन प्रजापति, उम्र 17 वर्ष
3.खिरोवती यादव, उम्र 32 वर्ष
सभी जुरूडांड थाना बगीचा के रहने वाले हैं।

जशपुर–/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.09.2025 की रात्रि लगभग 11 बजे थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड के बगीचा – जशपुर मार्ग में लगभग 120-150 लोग गणपति विसर्जन के लिए निकले थे, गणेष की प्रतिमा को छोटा हाथी में रखा गया था, पीछे ट्रैक्टर एवं डी.जे. चल रहा था, इसी दौरान एक बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 15 सी.आर. 1429 का चालक सुखसागर वैष्णव उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा ने शराब के नषे में तेजी और लापरवाहीपूर्वक बोलेरो वाहन को चलाते हुए भीड़ में अपनी गाड़ी घुसा कर एक्सीडेंट कर दिया, इस घटना में 03 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

साथ ही मौके पर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले भी पहुंचे। घायलों के उचित ईलाज की व्यवस्था की गई है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक सुखसागर वैष्णव को अभिरक्षा में लिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*➡️मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो वाहन चालक के द्वारा शराब के नषे में तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर दुर्घटना कारित किया है, मामले में अपराध दर्ज हो गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
—00—

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button