March 23, 2026 8:37 pm
ब्रेकिंग
सवरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन ग्राम तमता में गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न मुकेश अंबानी की Jio का 'महा-धमाका'! Airtel और Vi के उड़े होश; पेश किया ऐसा प्लान कि देखते रह गए दिग्... Vastu Tips for Women: महिलाओं के इन कामों से घर में आता है दुर्भाग्य, लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं साथ; ज... पार्लर का खर्चा बचाएं! घर पर बनाएं ये 'मैजिकल' हेयर जेल, रूखे-बेजान बाल भी बनेंगे रेशम से मुलायम और ... Raebareli Crime News: रायबरेली में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, परिवार के 6 लोग घायल; ढाबा ... West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा रोकने को आयोग सख्त, 15 जून तक तैनात रहेगी सेंट्... Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरि... उन्नाव में 'काल' बनी ड्राइवर की एक झपकी! डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 महिला की मौत, 22 या... Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख ... Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना औ...
देश

गुजरात: सूरत में सज्जू कोठारी गैंग के खिलाफ ED की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अहमदाबाद की विशेष अदालत में एक प्रोसीक्यूशन कंप्लेंट (PC) दायर की है. यह शिकायत सजिद उर्फ सज्जू गुलाम मोहम्मद कोठारी और उसके साथी अल्लारखा गुलाम मुस्तफा शेख के खिलाफ की गई है. सज्जू कोठारी एक संगठित अपराध गिरोह का सरगना है जो कई अपराधों में शामिल है. उसने कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है.

ED ने यह कार्रवाई सज्जू कोठारी और अन्य के खिलाफ सूरत पुलिस द्वारा दर्ज की गई 6 एफआईआर (FIR) के आधार पर शुरू की थी. इन मामलों में रंगदारी, हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, अवैध उधारी, जुए के धंधे, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं.

आपराधिक गतिविधियों के जरिए कमाया पैसा

जांच से पता चला कि साजिद उर्फ ​​सज्जू कोठारी ने अपने साथियों और गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र जैसी आपराधिक गतिविधियों के जरिए 4.30 करोड़ की आपराधिक आय (POC) अर्जित की. यानी यह पैसा रंगदारी, ठगी, आपराधिक साजिश आदि जैसे अपराधों के जरिए कमाया गया था. कथित तौर पर इन पैसों का इस्तेमाल अचल संपत्तियां खरीदने और सिंडिकेट के आगे के आपराधिक कार्यों के वित्तपोषण के लिए किया गया.

4.21 करोड़ की 31 संपत्तियां कुर्क

इससे पहले ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत सज्जू कोठारी, अल्लारखा शेख और अन्य के नाम पर 4.21 करोड़ मूल्य की 31 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था. ये संपत्तियां सज्जू कोठारी, अल्लारखा शेख और अन्य साथियों के नाम पर थीं. ये संपत्तियां आपराधिक गतिविधियों में शामिल आय से अर्जित की गई थीं. ईडी ने विशेष अदालत से इन संपत्तियों को जब्त करने की भी मांग की है. फिलहाल ईडी की जांच अभी भी जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अपराधिक वारदातों को देता है अंजाम

सज्जू कोठारी की बात करें तो उसका नाम गुजरात के सूरत शहर में अपराध की दुनिया में दो दशक से भी ज्यादा पुराना है. सज्जू कोठारी गिरोह आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है. सज्जू के गुर्गे उसके इशारों पर हत्या, प्रॉपर्टी पर कब्जा करना, फिरौती वसूलना जैसे अपराधों को अंजाम देते हैं.

Related Articles

Back to top button