February 28, 2026 12:34 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
सरगुजा संभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर हुआ पौधारोपण, शाम को होगा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने एकजुटता और राष्ट्र प्रगति का दिया संदेश….

 

जशपुर –/ आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने प्रातः 9 बजे बगिया स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, साथ ही छत्तीसगढ़ ने भी नक्सलमुक्ति की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित कर एकजुटता और राष्ट्र प्रगति का संदेश दें। शाम 6 बजे कुनकुरी के छठ घाट में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें घाट को दीपों से सजाकर रोशन किया जाएगा।नगरवासियों ने इस आयोजन की तैयारी पूरे उत्साह के साथ की है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक परंपरा नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और शुद्ध वायु सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों में पौधारोपण करें और इसे जनआंदोलन का रूप दें।उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना ही धरती बचाना है और यही राष्ट्र सेवा का सच्चा मार्ग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button