Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

पत्थलगांव नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने किया काम बंद, ईपीएफ की राशि जमा नही कराने को लेकर किया हंगामा

# नगरपालिका में दबाव पूर्वक एवम अधिकारी व बड़े कर्मचारियों का समयपूर्ण भुगतान को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारियों ने भेदभाव पूर्ण कार्य कराने  का भी लगाया आरोप

# नगरपालिका पत्थलगांव एवं प्लेसमेंट ठेका का विवादों से है पुराना नाता

पत्थलगांव। नगर पालिका परिषद पत्थलगांव में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने ईपीएफ की राशि जमा नहीं किए जाने और लंबे समय से भुगतान संबंधी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह हंगामा करते हुवे काम पर नही जाने की बात की और पालिका के सामने धरने पर बैठ गये। इन प्लेसमेंट कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर की सफाई व्यवस्था एवम अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्य भी प्रभावित होने लगी है।

हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों के अनुसार, नगर पालिका द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन का भुगतान न तो समय पर  किया जाता है, और न ही उनके वेतन से काटी गई ईपीएफ की राशि पिछले कुछ वर्षों से नियमित संबंधित खाते में जमा नहीं किए जाने की शिकायत है।

कर्मचारियों का कहना है कि कभी समय पर वेतन नही मिलने से उन्हें अपना घर खर्च चलाने में काफी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों की मांग है कि महीने की एक तारीख से पांच तारीख के बीच में उन्हें वेतन मिल जाना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी तबतक वह हड़ताल जारी रखेंगे। वही इन प्लेसमेन्ट कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका में अधिकारियों द्वारा दबाव पूर्वक एवम भेदभाव पूर्ण कार्य कराने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने आवेदन के जरिये बताया है कि हम नगर पालिका पत्थलगांव के समस्त प्लेसमेंट श्रमिको को वेतन भुगतान तो कर दिया गया है लेकिन पूर्व के वर्षों में प्लेसमेंट ठेकेदारो द्वारा प्लेसनेंट श्रमिकों का ठेका लिया गया था,  किन्तु नगर पालिका पत्थलगांव के द्वारा श्रमिकों का वेतन भुगतान तो देर सबेर कर दिया गया, किन्तु श्रमिकों के मानदेय से कटौती की गई ई.पी.एफ. की राशि कुछ-कुछ महीनों का जमा नहीं किया गया है। जब ई.पी.एफ. की राशि के संबंध में सी एम ओ से कई बार बोला गया, किन्तु इनके द्वारा आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते बाध्य होकर हम सभी प्लेसमेंट कर्मचारी हडताल करने को मजबूर हैं। जब तक हमारी ई.पी.एफ. की राशि हमारे खाते में भुगतान नहीं किया जाता है। तब तक हम काम नहीं करेंगे साथ ही भुगतान न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.