February 23, 2026 11:39 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

AAP ने उतारे उम्मीदवार, MCD उपचुनाव में दिखाएगी दम! कांग्रेस-BJP ने भी बनाई खास रणनीति, दिल्ली की सियासत गर्म

दिल्ली में एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) उपचुनाव का बिगुल बज गया है. वार्डों में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी. इस उपचुनाव को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

आप की इस सूची में वार्ड नंबर (164), दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, (163) संगम विहार ए से अनुज शर्मा, (173) ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और वार्ड (198) विनोद नगर से गीता रावत को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं इन 12 वार्डों में से एक वार्ड गत वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुआ था, जबकि 11 वार्ड इस वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुए थे. इन वार्डों के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 11 पार्षद विधायक और कमलजीत सहरावत सांसद चुने गए थे.

12 वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इन सभी 12 वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इनमें दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 भी लागू रहेगा. आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए 3 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी. नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है.

चुनाव प्रचार में 8 लाख रुपये तक कर सकते हैं खर्च

आयोग के अनुसार, नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे. आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन के समय 5000 रुपये (अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये) की जमानत राशि जमा करनी होगी. साथ ही, एक प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही नामांकन स्थल पर जा सकेंगे. उम्मीदवार अधिकतम 8 लाख रुपये तक का चुनाव प्रचार में कर सकेंगे.

कांग्रेस और बीजेपी की लिस्ट का इंतजार

आप ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है जबकि कांग्रेस और बीजेपी चुनाव तैयारियों में व्यस्त हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस और बीजेपी संभावित दावेदारों के आपसी विरोध को लेकर परेशान है. माना जा रहा है कि इन्हीं सब को देखते हुए दोनों ही दल अब नामाकंन अंतिम दिन उम्मीदवार घोषित करेंगे.

Related Articles

Back to top button