Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Moradabad News: मुरादाबाद में खूनी संघर्ष, निकाह के 8 दिन बाद नवविवाहिता का अपहरण और लूटपाट Delhi Bus Gangrape: दिल्ली के रानी बाग में चलती बस में महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार Noida Electric Bus Service: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जानें ... प्रतीक यादव मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? करोड़ों की ठगी और साझेदारों से विवादों के बीच उलझी मौत की गुत्... Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी से 89 मौतें, अगले 72 घंटों में दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, 10... बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...

Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण से तंग आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

आरोप है कि गांव के ही रहने वाले अली हुसैन नामक युवक ने करीब तीन वर्ष पहले महिला का आपत्तिजनक वीडियो चोरी-छिपे बना लिया था. आरोप इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा. महिला डर, बदनामी और परिवार टूटने के भय से यह सब सहती रही.

बच्चों के सामने ही महिला से रेप

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी की दरिंदगी यहीं तक सीमित नहीं थी. जब महिला का पति रोज़गार के सिलसिले में मुंबई में रहता था, तब आरोपी कई बार घर में घुस आता था. बच्चों के सामने ही महिला के साथ मारपीट और रेप किया जाता था. महिला के दो छोटे बच्चों ने अपने पिता को जो आपबीती बताई, उसने पूरे परिवार को अंदर तक तोड़ दिया. बताया जाता है कि पति को सच्चाई का पता चलने के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया और कुछ ही समय बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया.

महिला की मौत की खबर फैलते ही पुलिस हरकत में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग, रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े आरोप सामने आए हैं. सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई की मांग

सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराई जाए, ताकि जल्द न्याय मिल सके. संगठनों का कहना है कि डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग से महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर उदाहरण पेश करना आवश्यक है. डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.