Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ...

Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार होगा खत्म! जानें कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे; सामने आई संभावित तारीख

हरियाणा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे करीब 5.66 लाख छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया है कि मई के दूसरे सप्ताह में परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार भी बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। उसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा।

डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि 20 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं खत्म हो जाएगी जिसके बाद मार्किंग शुरू होगी। उत्तर पुस्तिकाओं पर ‘सीक्रेसी कोड’ लगाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं 25 फरवरी से 12वीं एवं 26 फरवरी से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरु हुई थी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.