Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेर... Sunil Jakhar on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- 'ये डर है या घमं... Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 24K और 22K गोल्ड का ता... Gurdaspur News: गुरदासपुर में सराफ के घर डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता Haryana Weather Update: यमुनानगर में भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; लू को ल... Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा सत्र में भारी हंगामा, कांग्रेस का बॉयकोट; 5 बागी MLA के रुख से मच... Faridabad Crime News: फरीदाबाद की सड़क पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, खुलेआम गुंडागर्दी से मचा हड़कंप Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को दिया बड़ा तोहफा, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो का किया... Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 30 हजार में हो रहा था टेस्ट; आरोपी रंगे हा...

Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां

गिरिडीह: एक महीने पहले शादी हुई थी. परिवार के लोग खुशी में डूबे हुए थे. दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी मिटी भी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया. पति की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई. जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकठ्ठा ओपी की यह घटना है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है.

15 मार्च को हुई थी दोनों की शादी

दरअसल, बगोदर के बालक गांव की बेटी का एक महीने में ही सुहाग उजड़ गया है. 15 मार्च को उसकी शादी हुई थी और 15 अप्रैल को उसके पति की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई. मौत होने से दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई.

गांव में पसरा मातम

पति की मौत के बाद नवविवाहिता सहित पूरे परिवार में दुख का माहौल है. इधर, इस घटना को जिसने भी सुना सभी लोगों ने दुख प्रकट किया है. बताया जाता है कि बगोदर के बालक गांव की बेटी की शादी राजधनवार के विवेक पांडेय के साथ 15 मार्च को हुई थी और 15 अप्रैल को जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकठ्ठा ओपी में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में विवेक पांडेय की मौत हो गई.

जोरदार टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक

घटना की सूचना बालक गांव में आग की तरह फैल गई और परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर कोयला लदा हुआ था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गया. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मातम में बदली खुशियां

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक विवेक पांडेय की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी निवासी के रूप में हुई है. शादी के कुछ ही दिनों बाद इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.