Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी चेतावनी

जबलपुर। बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। हादसे में डूबे क्रूज को लेकर पहले जहां सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था पर सवाल उठे थे। अब यह जानकारी सामने आई है कि क्रूज के दोनों इंजन पहले से ही खराब थे। इतना ही नहीं, इस संबंध में मार्च महीने में ही रिसॉर्ट प्रबंधन द्वारा पत्र लिखकर समस्या की जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद क्रूज का संचालन जारी रखा गया।

मामले ने अब पर्यटन विभाग और जल परिवहन संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद प्रशासनिक और तकनीकी जांच तेज कर दी गई है।

मार्च में ही दी गई थी इंजन खराब होने की जानकारी

  • जानकारी के अनुसार बरगी हादसे में डूबे क्रूज का संचालन मैकल रिसॉर्ट के माध्यम से किया जा रहा था। रिसॉर्ट प्रबंधन ने मार्च माह में एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि क्रूज के दोनों इंजन खराब हैं और संचालन में दिक्कत आ रही है। पत्र में इंजन बदलने और तकनीकी सुधार की आवश्यकता भी बताई गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.