Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके म... Haryana Elections: "वोट दो, शादी करवाऊंगी!" हरियाणा की BJP MLA का कुंवारों से अनोखा वादा; जानें क्या... Haryana Minister Accident: हरियाणा के मंत्री की कार का भीषण एक्सीडेंट; पैर सहित शरीर में आई गंभीर चो... Karnal Weather News: करनाल में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव; दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई इलाकों... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का असर; अगले 5 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभा... Sushasan Tihar 2026: 'सरकार खुद पहुंचेगी आपके द्वार'; मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार पर... West Bengal Election Results: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत; सांसद चिंतामणि महाराज ने खुद बनाई और ... IPL 2026 Raipur: रायपुर में आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी; जानें स्टेडियम जाने और पार्कि... Dhamdhagarh Protest: प्रधान कार्यालय और कचना धुरवा देवालय में तालाबंदी से भड़के आदिवासी; चक्काजाम से... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मा...

Women Empowerment: ताकि फिर कोई लड़की ‘निर्भया’ न बने; एक मां जो बच्चियों को बना रही ‘दुर्गा’, 1200 बेटियों को सिखाया मार्शल आर्ट

Mamta Sangte Ujjain: दिल्ली में हुए निर्भया कांड ने उज्जैन की ममता सांगते को इतना झकझोर दिया कि उन्होंने कुछ ऐसा करने का प्रण लिया, जिससे कि वह लड़कियों को इस डर से लड़ना सीखा सकें. उनका यह संकल्प इतना अडिग था कि ममता ने इसे पूरा करने मे काफी मेहनत की. अपने इस संकल्प को 14 वर्षो में पूरा करते हुए अब तक 1200 बच्चियों को मार्शल आर्ट और 300 महिलाओं को रोजगार की ट्रेनिंग दी है.

उनके इस काम को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहा था और उन्हें राज्य में विशिष्ट सेवा कार्य करने के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेवा सम्मान से सम्मानित किया. ममता सांगते ने बताया कि वर्तमान समय बहुत कठिन है. आज के समय में कभी भी कोई भी घटना घटित हो सकती है. इसीलिए अब युवतियों को खुद की सुरक्षा करना याद होना चाहिए.

1200 बच्चियों को निशुल्क मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

ममता सांगते के मुताबिक, निर्भया कांड ही नहीं, बल्कि हमारे सामने और भी कहीं उदाहरण है जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों, युवतियों और महिलाओं को अकेला देखकर उनके साथ क्रूरता की गई. इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए अब तक 1200 बच्चियों को निशुल्क मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया. वह बच्चियों को अपनी बेटी की तरह मानती हैं और वो भी उन्हें एक गुरू और मां के जैसा सम्मान देती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.