Crime Alert: कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म; कमरे में ले जाकर पार की हैवानियत की हदें, आरोपी गिरफ्तार
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि सौतेले पिता ने जबरन कमरे में ले जाकर दरिंदगी की गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई। जहां निवासी सौतेले पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। बताया गया कि आरोपी की बेटी शादीशुदा है। उसका मां का निधन हो गया था। जिसके बाद गुरूवार को वह अपने पिता से मिलने आई थी। आरोप है कि गुस्से में पिता ने उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद कमरे में सुबह करीब 6 बजे जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम किया।
पीड़िता का आरोप है कि नशे में धुत्त पिता ने दोबारा फिर 2 घंटे बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता राकेश को हिरासत में लिया है। तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.