Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेगी सरकार?

तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) सरकार बनाने का लगातार प्रयास कर रही है. इस बार शायद उनका ये प्रयास सफल होता दिख रहा है. दरअसल, इस बार विदुतलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दे दिया है. इसके साथ ही TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M), IUML के बाद अब VCK का समर्थन भी मिल गया है, जिससे इनकी संख्या 121 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है.

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद एक्टर विजय के समर्थकों में खुशी की लहर है. इसी के साथ VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है. दोनों ही नेताओं ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की है. इसके साथ ही विजय की सरकार गठन में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं. अब विजय की पार्टी आसानी से राज्य में अपनी सरकार बना सकेगी.

थिरुमावलवन से मुलाकात के बाद VCK का ऐलान

हाल ही में, TVK नेताओं ने थिरुमावलवन से मुलाकात कर बातचीत की. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही VCK ने TVK को समर्थन देने की घोषणा करते हुए लेटर जारी कर दिया. विश्लेषकों का मानना ​​है कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष के चलते दोनों दल नजदीक आए हैं.

दलित और बहुजन वोट बैंक वाली VCK का समर्थन विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य में एक अलग तरह की राजनीति देखने को मिलेगी.

जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में TVK का जश्न

वहीं विजय की पार्टी TVK को पहले ही कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम पार्टियों का समर्थन प्राप्त हो चुका है. उसके पास वीसीके के नवीनतम निर्णय के बाद कुल 119 विधायकों की संख्या है. सरकार गठन के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में टीवीके कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं.

माना जा रहा है कि विजय जल्द ही समर्थन पत्रों के साथ विधानसभा जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.

जानें TVK और समर्थन देने वाली पार्टियों के पास कितनी सीटें

  1. TVK – 108 सीटें (प्रभावी संख्या 107 है)
  2. कांग्रेस – 5 सीटें
  3. CPI – 2 सीटें
  4. CPI (M) – 2 सीटें
  5. VCK – 2 सीटें
  6. IUML – 2 सीटें

कुल TVK+ : 121 सीटें (इसमें विजय द्वारा जीती गई दो सीटें भी शामिल हैं). बहुमत के लिए 118 सीटें होना जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.