Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...

सड़क पर हाट और बेतरतीब ट्रैफिक,आंधी-बारिश की आहट के बीच थमे रहे पहिए, राहगीर बेबस

# ​त्योहारी भीड़, मुख्य मार्ग पर दुकानें और अवैध पार्किंग बनी आफत!
# सीएमओ बोले-नया बाजार स्थल की तलाश

कोतबा:-​विश्वकर्मा जयंती और त्योहारी सीजन के अवसर पर गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भारी भीड़ और प्रशासनिक अव्यवस्था ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। सप्ताह भर की उमस और चिलचिलाती धूप के बाद अचानक मौसम बदलने और भारी बारिश की आशंका से मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग जल्द से जल्द खरीदारी निपटाकर घर भागने की हड़बड़ी में दिखे, जिससे देखते ही देखते मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया।

जाम की भयावहता तब और बढ़ गई जब ठीक इसी समय स्कूलों की छुट्टी हुई और साथ ही भारी मालवाहक (ट्रकों) की आवाजाही शुरू हो गई। स्थिति इतनी विकट हो गई कि कई स्कूली छात्राएं, महिलाएं और आम राहगीर आधे घंटे इस भीषण जाम में फंसे रहे। वाहनों के हॉर्न, बारिश की आशंका और जाम में अटकी जनता बेहाल नजर आई। स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को रेंगते हुए आगे निकाला, लेकिन देर शाम तक रुक-रुक कर जाम की स्थिति जस की तस बनी रही।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या किसी एक दिन की नहीं है। नगर पंचायत द्वारा साप्ताहिक हाट के लिए चयनित जगह मुख्य मार्ग से सटी होने के कारण कई दुकानदार अपनी दुकानें सीधे डामर रोड पर ही सजा लेते हैं। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर होने वाली बेतरतीब और अवैध पार्किंग ने सड़क को पूरी तरह संकरा कर दिया है। जब तक हाट को मुख्य सड़क से दूर नहीं किया जाता, तब तक इस जाम से राहत मिलना असंभव है।
*​सीएमओ का बयान: नए स्थल की तलाश जारी, नियम तोड़ने वालों पर चलेगा चालान..!*
मामले की गंभीरता को लेकर जब नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीएमओ टी.आर. यादव से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि मुख्य मार्ग पर बाजार लगने से दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा, “बाजार के लिए अन्य उपयुक्त स्थल की तलाश की जा रही है। जगह चिन्हांकित होते ही साप्ताहिक बाजार को वहां शिफ्ट किया जाएगा।”
​सीएमओ ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा सड़क पर दुकान लगाने वालों और अवैध पार्किंग करने वालों को लगातार समझाइश दी जा रही है। यदि इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी रहा, तो अब केवल समझाइश नहीं बल्कि सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी ताकि व्यवस्था पटरी पर आ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.