Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ... Anamika Singh Lucknow Case: 'कार चढ़ाकर भाग चलो...' शाहनवाज और दानिश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जा... लकराघारा में कबड्डी एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ, गोमती साय हुई शामिल Crime News Bahadurgarh: बालौर गांव के स्कूल के कमरे में मिला युवक का शव, छाती और हाथ पर मिले वार के ...

लकराघारा में कबड्डी एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ, गोमती साय हुई शामिल

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मा नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, वहीं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण युवाओं में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला एवं खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक खेलों से जुड़ी रहती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, जनपद सदस्य सुशीला पैकरा, पारस नाथ पैकरा, सरपंच पूजा मकरा, पूर्व सरपंच पारसमणी पैकरा, ग्राम के बैगा, भाजपा कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.