August 3, 2025 11:38 pm
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश

रफ्तार ने छीन ली ASI की जिंदगी, बाइक में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सागर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र में गोल ढाबा के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, इस हादसे में बड़ागांव थाने में पदस्थ ASI की मौत हो गई है। आपको बता दें कि होमगार्ड रईश गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है दोनों पुलिसकर्मी बड़ा गांव थाने की तरफ जा रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया यहां पर ASI नाथूराम कॉल की मौत हो गई। घायल नगर सैनिक रईश की हालत गंभीर है।

वहीं पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है, लेकिन चालक अभी फरार है, घटना की सूचना पर एसपी मनोहर मंडलोई जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button