February 22, 2026 5:21 pm
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ...
सरगुजा संभाग

धोखाधड़ी के आठ साल से फ़रार आरोपी बैंक मैनेजर को ढूंढ लाई जशपुर पुलिस औरंगाबाद महाराष्ट्र से

⏺️ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार के तात्कालीन बैंक मैनेजर अनुराग दास ने अपने साथियों के साथ मिल फर्जी तरीके से दो ग्रामीणों के नाम पर निकाल लिए थे 5 लाख 60 हजार रुपए के KCC ऋण
➡️ बैंक द्वारा ऋण वापसी हेतु नोटिस प्राप्त होने पर ग्रामीणों को हुआ ठगी अहसास
➡️ मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत

⏺️ आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबहार में जालसाजी, धोखाधड़ी व ठगी के लिए भा. द. वि. की धारा 420,467,468 व 120B के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में कर चुकी है गिरफ्तार
➡️ मामले में बैंक मैनेजर की संलिप्तता की पुलिस कर रही थी जांच, पुष्टि होने पर औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से आरोपी को लिया हिरासत में

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गांझू राम नागवंशी, व दिल साय नाग, दोनों निवासी ग्राम कुकरीचोली, थाना बागबहार के द्वारा पुलिस को शिकायत मिली थी, जनक यादव, निवासी माटी पहाड़, गंगा यादव निवासी कुकरी चोली, पीताम्बर यादव निवासी छाता सराई , दनार्दन यादव निवासी छाता सराई, मुरली धर यादव निवासी छाता सराई के द्वारा प्रार्थी गांझू राम नागवंशी से वर्ष 2013- 14 में राशन कार्ड में बीस हजार रु सरकारी पैसा मिल रहा है, बोलकर उसके राशन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड को मांग कर ले लिया गया था, व तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार, अनुराग दास के साथ मिलकर, फर्जी दस्तावेज तैयार कर, केसीसी ऋण 3 लाख 10 हजार रुपए को स्वीकृत कराकर, प्रार्थी गांझू राम नागवंशी को सरकारी पैसा बीस हजार रुपए मिल रहा कहकर फर्जी दस्तावेजों में अंगूठा लगवा लिया गया व केसीसी की स्वीकृति राशि को ब्रांच मैनेजर सहित उक्त सभी आरोपियों के द्वारा निकाल कर गबन कर लिया गया।
➡️इसी प्रकार प्रार्थी दिल साय नाग निवासी कुकरी चोली थाना बागबहार के मामले में भी उक्त आरोपियों के द्वारा प्रार्थी दिल साय नाग के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर, दिल साय नाग की जगह अन्य व्यक्ति ननकी राम राउत की फोटो चस्पा कर, व प्रार्थी दिल साय नाग का फर्जी हस्ताक्षर कर, तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार, अनुराग दास के साथ मिलकर 2 लाख पचास हजार रुपए, केसीसी ऋण निकाल लिए थे। इस मामले में तात्कालीन सरपंच कुकरी चोली, श्रीमती रूखमणि नाग के द्वारा फर्जी ननकी राम राउत की फोटो को दिल साय नाग के नाम से सत्यापित किया गया था।
*➡️ दोनो प्रार्थियों को मामले की जानकारी तब हुई, जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार से केसीसी ऋण वापसी हेतु उनको नोटिस प्राप्त हुआ।

➡️रिपोर्ट पर थाना बागबहार में आरोपी जनक यादव, गंगा यादव, पीताम्बर यादव, दनार्धन यादव, मोहर साय, लोदो राम,ननकी राम राउत, तत्कालिन महिला सरपंच श्रीमती रूखमणि नाग व तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार अनुराग दास के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी व ठगी के लिए भा.द.वि की धारा 420,467,468 व 120बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
➡️विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा प्रार्थियों के केसीसी ऋण से संबंधित दस्तावेजों को जप्त कर, आरोपियों के लिपि व हस्ताक्षर नमूनों को हस्तलिपि विशेषज्ञ रायपुर परीक्षण हेतु भेजा गया है।
➡️ उक्त मामले में अपराध सबूत पाए जाने पर मामले के आरोपी जनक यादव, गंगा यादव, पीताम्बर यादव, दनार्धन यादव, मोहर साय, ननकी राम राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एक आरोपी लोदो राम की मृत्यु हो चुकी है, व तात्कालीन सरपंच श्रीमती रूखमणि नाग, माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है।
➡️पूरे प्रकरण में जशपुर पुलिस के द्वारा तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार अनुराग दास की संलिप्तता की जांच की जा रही थी, जांच दौरान बैंक मैनेजर अनुराग दास के द्वारा दस्तावेजों की सही से जांच न कर, आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से केसीसी ऋण की रकम निकालने की पुष्टि होनेपर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में थाना बागबहार की पुलिस टीम के द्वारा आरोपी तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार बागबहार को औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से हिरासत में लेकर वापस लाई है।
➡️पुलिस की पूछताछ में आरोपी बैंक मैनेजर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव धुर्वेश जायसवाल,थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक शर्मा,आरक्षक राजेंद्र रात्रे, योगेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि अनुराग दास को औरंगाबाद से ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली है, अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button