Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 36.85 करोड़ की राशि स्वीकृत

# विकास को मिल रहा नया आयाम: दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रहा है सड़क नेटवर्क*

जशपुरनगर, 20 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025–26 के बजट में शामिल विकासखंड पत्थलगांव अंतर्गत इंदिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 किमी. , इंदिरा चौक से अम्बिकापुर रोड लंबाई 1.50 किमी. और इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड लंबाई 3.80 किमी. तक कुल 7.30 किमी. सड़क के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य हेतु 36 करोड़ 85 लाख 20 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के दो वर्ष के कार्यकाल दौरान जिले में कुल 914 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत के 603 सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिले में लगातार सड़कों, पुल एवं पुलियाओं की मिल रही स्वीकृति और तेजी से हो रहे निर्माण से न केवल जिले की तस्वीर बदली है, बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार, कृषि, शिक्षा एवं सामाजिक संपर्क पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

*मुख्यमंत्री नेतृत्व में सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण से बदल रही है जिले की तस्वीर*

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार अधोसंरचना विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों से जिले के हर कोने में विकास की रोशनी पहुंच रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे समुदायों को विद्यालयों, सेवाओं, अस्पतालों तथा मंडियों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण और सुधार होने से उन्हें सहूलियत मिलने के साथ ही इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने में भी आसानी होती है। सड़कों का यह व्यापक विस्तार न केवल आवागमन को सुगम बना रहा है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार ला रहा है। जिले के लोग इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.