Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच लोकप्रिय हुआ 5 किलो का 'छोटू' सिलेंडर, बिना पक्के एड्रेस प्रूफ के मिलेगा ... गूगल अर्थ का नया AI फीचर 1 दिन में ही वापस! फेक सैटेलाइट तस्वीरों और विवाद के बाद गूगल का बड़ा फैसला अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 अगले आदेश तक स्थगित: खराब मौसम के कारण प्रशासन का बड़ा ... चाय के साथ खाएं मखाने से बने ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स: स्वाद में नंबर 1, सेहत के लिए फायदेमंद मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

विधायक गोमती साय के सतत प्रयासों से पत्थलगांव शहर को मिली 36.85 करोड़ की सौगात,तीनों मुख्य सड़कों का होगा कायाकल्प

# विधायक ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का जताया आभार

पत्थलगांव:- पत्थलगांव क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए पत्थलगांव नगर को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। विधायक गोमती साय के निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप शहर की तीनों प्रमुख सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण के लिए 36 करोड़ 85 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में इंदिरा चौक से जशपुर रोड (2.00 किमी), इंदिरा चौक से अम्बिकापुर रोड (1.50 किमी) तथा इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड (3.80 किमी) शामिल हैं। कुल 7.30 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों का उन्नयन लगभग 36 करोड़ 85 लाख रुपयों से किया जाएगा,जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।

लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण आमजन एवं व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्वीकृति के बाद न केवल आवागमन आसान होगा,बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और शहर के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। इस घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक गोमती साय ने कहा कि यह मेरे क्षेत्र के मेरे परिवारजनों की जीत है उन्होंने अपने विधानसभा के मतदाताओं की ओर से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से पत्थलगांव क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी जनता की हर आवश्यक मांग को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही श्रीमती साय ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का कार्य नहीं, बल्कि पत्थलगांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उनके सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास का नया दौर शुरू हुआ है,जिससे आने वाले समय में पत्थलगांव एक सशक्त और विकसित नगर के रूप में उभरेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.