February 24, 2026 7:18 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

जिले को मिली नई फायर फाइटिंग वाहन, अंबिकापुर विधायक एवं महापौर ने दिखाई हरि झंडी

अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के समापन पर अम्बिकापुर को एक नए फायर फाइटिंग वाहन की सौगात मिली है। इस मौके पर अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल और महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय परिसर में वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति हरविंदर सिंह, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय, जिला सेनानी एस.के. कठुतिया तथा उपनिरीक्षक संजय कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी और नगर सैनिक उपस्थित रहे।

नए वाहन की विशेषताएं
नया वाटर टेंडर फायर गाड़ी 6000 लीटर पानी की क्षमता वाला है और इसमें बीए सेट, होज पाइप, रेस्क्यू लाइट तथा अन्य आवश्यक उपकरण लगे हैं, जोकि आपातकालीन अग्निशमन एवं बचाव कार्यों में मददगार साबित होगा।

अग्निशमन विभाग की बढ़ी क्षमता
इस नए वाहन के शामिल होने से अब अम्बिकापुर अग्निशमन विभाग के पास कुल 7 फायर गाड़ियाँ हो गई हैं, जिनमें 5 बड़ी और 2 छोटी गाड़ियाँ शामिल हैं। यह उन्नति शहर की आपातकालीन सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करेगी। इस मौके पर अधिकारियों ने अग्निशमन सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से आग से सुरक्षा हेतु जागरूक रहने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button