March 2, 2026 9:31 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
सरगुजा संभाग

गाय को भक्षण करने के उद्देष्य से वध करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

* थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम तोरा का मामला,*

*⏺️ आरोपियों से गौ-वंश का अवशेष जप्त,*

*⏺️ आरोपियों के विरुद्ध थाना सन्ना में बी.एन.एस. की धारा 325 एवं छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

गिरफ्तार आरोपीगण –

1. अयुब कुजूर उम्र 37 साल,

2. निलेश एक्का उम्र 40 साल,

3. दिनेश टोप्पो उम्र 32 साल,

4. आकाश उर्फ अवकाष तिर्की उम्र 26 साल,

5. रोहित तिर्की उम्र 33 साल सभी निवासी ग्राम तोरा पारासुरा थाना सन्ना जिला जशपुर (छ.ग.)

 

—-00—-

 

जशपुर–/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप तुरी उम्र 40 साल निवासी तोरा ने दिनांक 21.04.25 को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर के आगे गोठान के पास घुईकोना नाला में एक व्यक्ति का गाय 11 बजे के लगभग घायल अवस्था में गिरा पड़ा था, कुछ देर बाद वापस जाकर देखे तो उक्त गाय वहां पर नहीं था। ग्रामीणों से जानकारी मिला कि उक्त घायल गाय को अयुब कुजूर, निलेश एक्का, दिनेश टोप्पो, आकाश उर्फ अवकाश तिर्की एवं रोहित तिर्की द्वारा मिलकर वहीं गोठान के पास घुईकोना नाला में वध कर दिये हैं, भक्षण करने हेतु मांस बना रहे हैं। इसकी सूचना थाना सन्ना को मिलने पर तत्काल मौके जाकर पुलिस द्वारा अयुब कुजूर के कब्जे से झोला में रखे गौ-मांस को जप्त कर उसे अभिरक्षा में लिया गया, साथ ही उसके अन्य साथियों को भी पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया।

➡️पूछताछ में उपरोक्त आरोपियों द्वारा भक्षण करने के उद्देष्य से नाला में पड़ी गाय का वध कर मांस बनाना स्वीकार किये हैं। आरोपियों का कृत्य बी.एन.एस. की धारा 325 एवं छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 का अपराध घटित करना पाये जाने पर उपरोक्त सभी आरोपियों को दिनांक 21.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

➡️गौ मांस की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेष यादव, स.उ.नि. वैभव सिंह, प्र.आर. 338 सुमन टोप्पो, आर. अभय चैबे, आर. प्रवीण खलखो, आर. मनोज जांगड़े, आर. विमलेष्वर एक्का, आर. संतोष प्रजापति का योगदान रहा है।

➡️मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौ-वंश का वध कर उसका मांस बनाने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अपने आस-पास इस प्रकार का घटना घटित हो तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देवें।

—-00—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button