June 9, 2025 10:48 am
ब्रेकिंग
एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज? पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए ... बेटी बेकसूर, खुद किया फोन, झूठ बोल रही पुलिस… राजा मर्डर केस में सोनम की गिरफ्तारी पर क्या बोले पिता... 4 दिन दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, UP के इन जिलों में लू का अलर्ट, बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौस... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो ...
सरगुजा संभाग

बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो एवं बटईकेला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

लोगों के आधारकार्ड लेकर बारीकी से जाॅंच किया गया, ततपश्चात फिंगरप्रिंट लिया गया कोई विदेशी नागरिक नहीं मिला

⏺️ मुर्शिदाबाद एवं बिहार के फेरीवाले मिले, उनका सत्यापन किया गया,
⏺️ बाहरी लोगों का उनके मूल निवास से सत्यापन भी कराया जावेगा,
⏺️ किरायेदारों को मकान देने पर उनका अनिवार्य रूप से पुलिस व्हेरीफिकेशन करावें-SSP जशपुर।
                               जशपुर–/एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह को विगत दिनों कुछ गोपनीय सूचना मिली कि कुछ संदेही बाहरी लोग कांसाबेल क्षेत्र में फेरीवाले के रूप में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं, उनके आधारकार्ड फर्जी हैं। इस प्रकार की गंभीर सूचना मिलने पर दिनांक 23.04.2025 के प्रातः 06 बजे से एसएसपी जशपुर द्वारा उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में कई थाना/चौकी के अधि./कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो, बटईकेला में वृहद सर्च ऑपरेशन चलाकर चेकिंग किया गया, इस दौरान ग्राम पोंगरो में 06 व्यक्ति मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले मिले तथा बटईकेला में 06 लोग बिहार के रहने वाले मिले जो कुछ माह पूर्व आकर रजाई बनाने का काम करते हैं बताये, उक्त सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड चेक करने पर नाम, पता सही होना पाया गया, सभी को थाना कांसाबेल लाकर फिंगर प्रिंट लिया गया, कोई विदेशी नागरिक नहीं मिला है।
                      ➡️उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, निरीक्षक विनित पाण्डेय, निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक अशोक शर्मा, उप निरीक्षक सुनील सिंह, उप निरीक्षक अशोक यादव, स.उ.नि. प्रेमिका कुजूर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
                  ➡️जशपुर पुलिस द्वारा संदिग्धों पर लगातार नजर रखे हुये हैं एवं नियमित रूप से उनकी चेकिंग की जा रही है। जिले में अवैध रूप से रहने वाले/फर्जी दस्तावेज के आधार पर निवास करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
                              ➡️एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- ” अपने आस-पास रह रहे संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें, अन्यथा गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है। किरायेदारों को मकान देने पर अनिवार्य रूप से उनका पुलिस व्हेरीफिकेशन करावें, संदिग्धों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी“

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button