February 27, 2026 10:45 am
ब्रेकिंग
Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़ काशी में रंगभरी एकादशी: आज गौरा का गौना लेकर आएंगे भोलेनाथ, होली का भव्य आगाज 'पसीने से तरबतर और रोता रहा': नोएडा एमिटी स्कूल बस में 6 घंटे फंसा रहा बच्चा, जानें क्या बोलीं प्रिं... मुंबई एयरपोर्ट पर अब नमाज नहीं! सरकार ने बताई असली वजह, दिया ये नया विकल्प बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि...
सरगुजा संभाग

पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों की निर्मम हत्या के प्रति चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने की शोक संवेदना व्यक्त

अम्बिकापुर–/ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादी हमले में हिन्दु पर्यटकों की निर्मम हत्या के प्रति शोकं संवेदना व्यक्त करने के लिए चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा जिला बलौदाबाजार के गैर सरकारी संगठन (NGO) एवं भाटापारा के सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भारत माता चौक भाटापारा में भारत माता के प्रतिमा के समक्ष सायं सात बजे शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने -अपने विचार अभिव्यक्त किए। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा की परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह,अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी दशोदा साहू, परामर्शदाता सुलोचना देवांगन, आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन, प्रियंका मेश्राम, अनिता लहरे एवं भाटापारा के सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों द्वारा हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को शान्ति पूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने कहा आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत सरकार कड़े से कड़े कदम उठायें। इसके लिए सभी स्वैच्छिक संगठनों के लोग भारत सरकार के साथ है। हम लोग कश्मीर को जन्नत समझते हैं। पर्यटकों के निर्मम हत्या से हम सभी आहत हैं। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी ने कहा वास्तव में धार्मिक मतभेद एवं नकारात्मक सोच के कारण इतनी बड़ी -बड़ी घटनाएं घटित हो रही हैं । धर्म को बचाने में सब लगे हैं। लेकिन कोई भी धर्म आपसे में लड़ने की अनुमति नहीं देता। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के परामर्शदाता सुलोचना देवांगन ने शोक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में घटित घटना से आहत जन समुदाय शांति और धैर्य के साथ इस तरह की आतंकवादी घटनाओं का सामना करें। आतंकवादियों द्वारा किया गया यह कृत्य मानवता के लिए शर्मसार है ।भारत सदैव से विश्व बंधुत्व की भावना का पक्षधर रहा है। उपस्थित सभी चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं एवं सिविल सोसायटी के लोगों ने भी अपने -अपने विचार व्यक्त करते श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button