February 23, 2026 7:21 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

*युडी मिंज का बयान देशवासियो की भावनाओं को आहत करने वाला, तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए : सालिक साय

जशपुरनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के नेता हुए भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रीत्व काल में संसदीय सचिव रहे युडी मिंज के बयान को देशद्रोह और देशवासियों की भावनाओ को आहत करने वाला बताते हुए जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले में देश ने 26 लोगो को खोया है। पाकिस्तान और आतंकवादियों के इस कायराना करतूत से लोगो में दुख के साथ गुस्से का उबाल भी है। उन्होंने कहा कि यह हमला अन्य आतंकी हमलों से इस मायने में अलग है कि आतंकियों ने धर्म के आधार पर देश को तोड़ने का प्रयास कर हमारी कौमी एकता और अखंडता को चुनौती देने का प्रयास किया। देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आतंकियों से कल्पना से परे सजा देने का संकल्प लिया है। संकट की इस घड़ी में सारा देश एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज का बयान उनको कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा की भारत की सेना के साथ देश के एक अरब से अधिक जनता की दुवाओ की ताकत है। हमारी सेना एक साथ पाकिस्तान और चीन से निबटने का माद्दा रखती है। सेना ने पहले भी पूरे विश्व के सामने अपने शौर्य और साहस से विश्व का नक्शा बदला है। और अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी ऐसा करके दिखाएगी। लेकिन हमारी सेना की इस ताकत को युडी मिंज जैसे लोग शायद नहीं जानते या जानते हुए भी निम्न स्तर की राजनीति करने पर उतारू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button