March 3, 2026 2:18 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
सरगुजा संभाग

आदर्श विद्यालय जशपुर में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी

विद्यार्थी 08 मई तक ले सकते हैं प्रवेश

जशपुरनगर 28 अप्रैल 2025/ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में प्रवेश के हेतु 16 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पश्चात् 17 से 24 अप्रैल तक दावा आपत्ति का अवसर प्रदान किया गया था। दावा आपत्ति के आवेदन का परीक्षण कर उनका निराकरण करने के बाद आज 28 अप्रैल को शाला में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कक्षावार, वर्गवार, चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है।
विद्यालय के प्राचार्य ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय के कक्षा 6वीं में 35, कक्षा 7वीं में 6, कक्षा 8वीं में 3, कक्षा 9वीं में 3 और कक्षा 11वीं में 15 वर्गवार रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। शाला में प्रवेश हेतु चयन और प्रतीक्षा सूची शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अवलोकन किया जा सकता है।
चयनित छात्र या उनके अभिभावक इस सूची का अवलोकन कर 29 अप्रैल से 8 मई तक कार्यालयीन समय में आवश्यक अभिलेख के साथ विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 8 मई के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर प्रवेश का अवसर प्रतीक्षा सूची के छात्रों को उनके वरीयता क्रम के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button