February 24, 2026 8:48 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल संदेश रैली का हुआ आयोजन

सुरजपुर:- भारत स्काउट एवं गाइड संगठन के स्थापना के 75 वे वर्ष (हीरख जयंती) के उपलक्ष्य पर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार, जिला मुख्य आयुक्त संदीप अग्रवाल अध्यक्ष शंकर यादव एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त गाइड भारती वर्मा के मार्गदर्शन में आज भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना था।
बता दें कि इस रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत कार्मेल कांवेंट स्कूल विश्रामपुर से हुई और यह मुख्य मार्गों जैसे पुलिस थाना , अंबेडकर चौक , स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ,अयप्पा मंदिर से होती हुई लगभग 5 किमी यात्रा तय करते हुए स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल विश्रामपुर पर समाप्त हुई।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “स्वस्थ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” जैसे नारों के साथ शहरवासियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सचिव उमेश गुर्जर, जिला संगठन आयुक्त गाइड विनीता भगत, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बलभद्र देवांगन ,जिला संयुक्त सचिव अनामिका भगत, काउंसलर सरिता गोस्वामी, गाइडर रश्मि चौधरी , स्काउटर – आनंद चौधरी व यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्मिलित हुए।इस कार्यक्रम की जानकारी भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने दिया। इस रैली को जनसमूह, स्थानीय प्रशासन तथा सामाजिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिला। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button