February 23, 2026 4:29 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

नगर पंचायत पत्थलगांव में आयोजित सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में शामिल हुई विधायक गोमती साय

संवाद से समाधान तक – सुशासन तिहार के ज़रिए गाँव-गाँव तक पहुँची सरकार

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार” अब राज्य के कोने-कोने तक अपनी छाप छोड़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत शासन जनता के द्वार तक पहुँच रहा है और समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज नगर पंचायत पत्थलगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें *विधायक श्रीमती गोमती साय* ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने कई आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए अनेक मुद्दों का स्थल पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

जनसंवाद, त्वरित समाधान और सेवाओं की सीधी पहुँच ने आम जनता के बीच विश्वास को और भी मजबूत किया है। यह शिविर न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बना, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि छत्तीसगढ़ सरकार आमजन के साथ खड़ी है — हर वक्त, हर स्थान।

आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल मित्तल, मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल, हेमन्त बंजारा, अवधेश गुप्ता,जनपद अध्यक्ष संगीता सिंह, हरजीत भाटिया,सुनील गर्ग, विशु शर्मा,श्याम नारायण गुप्ता,रेणु विश्वास, भुनेश्वरी बेहरा, सहित जनपद सदस्य,समस्त विभागों के पदाधिकारी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित हो कर सुशासन के इस महापर्व को सार्थक और सफल बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button