February 24, 2026 4:13 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर पचमढ़ी हेतु भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया की टीम रवाना*

बैकुंठपुर–/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर दिनांक 03.06.2025 से 07.06.2025 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें सम्मिलित होने हेतु कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के नेतृत्व में स्काउटर केशव साहू, गाइडर निशांत आरा के साथ 09 स्काउट 09 गाइड सहित कुल 20 सदसीय दल बैकुंठपुर रोड रेल्वे स्टेशन से आज दिनांक 02.06.2025 को रवाना हुए |
इस शिविर प्रतिदिन नई – नई जगहो जैसे – राजेंद्र गिरी, जटाशंकर, बायसन लॉज, पांडव कैंप गुफा, बी फॉल, अविभाजित भारत का सेंट्रल प्वाइंट इत्यादि जगहों पर ट्रैकिंग कराया जायेगा, साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के साहसिक गतिविधियां जैसे – रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, राइफल शूटिंग, हॉर्स राइडिंग, टायर वॉल, रशियन वाल, चिमनी क्लाइंबिंग, स्काई साइकिलिंग, रेपलिंग, विभिन्न प्रकार के ब्रिज क्रॉसिंग इत्यादि महत्वपूर्ण साहसिक गतिविधियां कराई जायेगी |
इस शिविर में स्काउट – अनुराग कृष्ण पाण्डेय, दीपक कुमार यादव, अंकित कुमार यादव, अभय कुमार, राधेश्याम, पुनीत एक्का, सार्थक विश्वकर्मा, आजान खान, रामेश्वर सिंह, गाइड – सविता साहू, लक्ष्मी, साधना, निहारिका राजवाड़े, रिमझिम, आराधना टोप्पो, अंजली टोप्पो, खुशबू कुमारी राजवाड़े, इंद्र कुँवर सम्मिलित हो रहे हैं |
राष्ट्रीय स्तरीय इस शिविर में सम्मिलित हो रहे सभी प्रतिभागियों को चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोरिया, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया, देवेंद्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त कोरिया, जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला कोरिया, सुरेंद्र कुमार जिला सचिव, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, विजय कुजूर जिला संगठन आयुक्त गाइड, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत, शिव प्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर सहित जिला संघ के समस्त पदाधिकारी संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्काउटर – गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button