February 27, 2026 8:07 pm
ब्रेकिंग
Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय...
सरगुजा संभाग

सेवानिवृत के दिन ही टीचर को दी गई पेंशन अदायगी का आदेश और विदाई

बगीचा। किसी प्रिय शिक्षक को
अलविदा कहना कभी भी आसान तो नहीं होता.यह यादों, कृतज्ञता और उदासी से भरा हुआ क्षण होता है. लेकिन अगर सेवानिवृत के दिन ही पेंशन अदायगी आदेश का भी मिल जाना एक सेवानिवृत शिक्षक के लिए एक बड़े उपहार से कम नहीं है. दरअसल शनिवार को बीइओ कार्यालय बगीचा में,सेवानिवृत हो रहे प्राथमिक स्कूल गुड़लू के शिक्षक ब्लासियुस मिंज को एक सादे समारोह में बिदाई दी गई और पेंशन अदायगी आदेश भी दिया गया. सेवानिवृत शिक्षक ब्लासियुस मिंज ने कहा की पेंशन अदायगी आदेश पाने के लिए चप्पल तक घिसनी पड़ जाती है. लेकिन मैं खुसनसीब हूं की मुझे सेवानिवृत के दिन ही पेंशन मिलने का आदेश भी मिल गया. उन्होंने विभाग की प्रशंसा करते हुए बीईओ बगीचा सुदर्शन पटेल, एबीओ दिलीप टोप्पो, बड़े बाबू अमृत किसपोट्टा और मनोज बखला सहित पुरे कार्यालय का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर बीईओ ने टीचर को साल, छाता और उपहार देकर सम्मानित किया.
जानकारों ने बताया बगीचा बीईओ कार्यालय में यह पहला अवसर है जब किसी सेवानिवृत शिक्षक को सम्मानित कर विदाई दी गई है. विदाई के अवसर पर मण्डल सयोजक संतोष गुप्ता, सतीश भगत, रोमा मेहर सहित पूरा स्टाप और सीएसी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button