February 28, 2026 10:16 pm
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर
सरगुजा संभाग

चिटफण्ड के प्रकरणों में रेंज आईजी द्वारा आयोजित की गई रेंज के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

फरार चल रहे आरोपी एवं डायरेक्टरों को जल्द से जल्द पतासाजी करने हेतु दिए सख्त निर्देश*

अम्बिकापुर–/ पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध लंबित प्रकरणों में सख्त कार्यवाहीं करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 29.05.2025 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (भा.पु.से.) द्वारा रेंज के नोडल अधिकारियों बैठक आयोजित कर प्रकरणवार विस्तृत समीक्षा किए। चिटफण्ड के प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी एवं डायरेक्टरों को गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
रेंज स्तरीय चिटफण्ड प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करने के दौरान पाया गया कि मुख्य आरोपी/डायरेक्टर राज्य के बाहर का होना पाए जाने पर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आईजी झा ने निर्देश दिए कि जिला स्तर टीम गठित कर मुख्य आरोपी/डायरेक्टर तथा ऐसे प्रकरणों में संलिप्त लोगों को सलाखों के अंदर किए जाने का अथक प्रयास करें उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमित कंपनी/ चिटफण्ड जैसे प्रकरणों में जिला दंडाधिकारी से समन्वय स्थापित कर राज्य के अंदर और राज्य के बाहर की चिन्हांकित संपत्तियों के संबंध में जिला दंडाधिकारी से आदेश,माननीय न्यायालय से अंतरिम आदेश जारी कराने की कार्यवाही करते हुए संपत्तियों को कुर्की कर शासन की मंशानुरूप निवेशकों की राशि वापस दिलाने में आप सभी सक्रियता से प्रयास कर लंबित प्रकरणों की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर चंद्र मोहन सिंह वीसी के माध्यम से जुड़े रहे, एवं अन्य जिलों के चिटफण्ड के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर संतोष कुमार महतो, अतिरित पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीप त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी उपस्तिथि रहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button