February 23, 2026 6:02 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

स्वामी आत्मानंद विद्यालय गद्दीपारा अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर–/सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के गैर-सरकारी संगठनों, आध्यात्मिक संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय गद्दीपारा अम्बिकापुर में नशा मुक्ति, यातायात एवं साइबर क्राइम तथा साइबर क्राइम से सुरक्षा के विषय में छात्र -छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उपरोक्त विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के अतिथि वक्ताओं एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् स्वामी आत्मानंद विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के द्वारा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के वक्ताओं का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वरिष्ठ समाज सेविका प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बी के विद्या दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने हेतु अपने जीवन यात्रा में हस्तक्षेप करना चाहिए। हम जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें सफलता अवश्य मिलेगी क्योंकि जो सकारात्मक परिश्रम करता है ईश्वर उसके साथ रहते हैं।हमें जीवन में कितना भी तनाव हो तथा दोस्तों का दबाव हो हमें नशे की लत से दूर रहना चाहिए।साथ ही नशे के विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। अतिथि वक्ता उप निरीक्षक अभय तिवारी जी यातायात पुलिस ने अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात के प्रावधानों के अनदेखा कर वाहन चलाने से प्रायः दुर्घटनायें होती हैं। आंकड़ों सहित घटित दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी दिया। यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु समझाईश दी गई। तेज गति एवं लापरवाही के कारण जीवन के प्रत्येक पहलू पर दुर्घटनायें होती हैं। वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे जीवन में नकारात्मक एवं सकारात्मक विचार आते रहते हैं। हमें नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। बच्चों को अपने जीवन में सफल होने के लिए नशे की लत से दूर रहना होगा।साथ ही दूसरों को भी नशा नहीं करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें जीवन में सफल होने के लिए दिल से नहीं दिमाग से काम करना चाहिए।साथ ही मन पर नियंत्रण अपने दिमाग का होना चाहिए। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान नशामुक्त समाज के लिए निरंतर प्रयासरत है। अतिथि वक्ता नई दुनिया सरगुजा ब्यूरो चीफ अनंगपाल दीक्षित जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशे की लत के कारण पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।नशे की लत के कारण लोग झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। परिवार के सदस्यों से दुरी बनाने लगते हैं। तथा नशा करने के लिए घर से चोरी करना शुरू कर देते हैं। तथा नशे की लत के कारण नशे करने वाले में अपराधिक प्रवृत्तियां बढ़ती हैं। अतः हम सभी को नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वरिष्ठ समाज सेवी साहित्यकार,कवि, नवा बिहान के काउन्सलर एवं जिला संवाद प्रमुख भाजपा सरगुजा संतोष दास “सरल ” जी ने “नवा बिहान नशामुक्ति कर है अभियान ” कविता के माध्यम से नशे से दूर रहने हेतु युवाओं को जागरूक किया। छात्र -छात्राओं के द्वारा कविता को सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण नशा मुक्त समाज के लिए आगाज शुरू हो गया।ऐसा प्रतीत हुआ।स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार सोनी जी ने कहा कि यातायात के नियमों को सिलेबस में शामिल करना चाहिए। छठवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक बच्चों को यातायात के नियमों को पढ़ना चाहिए। तथा यातायात विषय में उत्तीर्ण होने पर ही उसे ड्राईविंग लाईसेंस देना चाहिए।ये मेरा शासन से अनुरोध है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रितिका अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के स्टाफ प्रियंका मिश्रा, कंचन लता कुजूर, नीतीश परमार, मृगांक साहू एवं अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ ही नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संयोजक मंगल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button