February 25, 2026 1:45 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
सरगुजा संभाग

ऑपरेशन आघात: 30 लाख रु कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त

➡️ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत की जा रही है कार्यवाही*
*➡️ आरोपी ट्रक चालक रायपुर से बोकारो झारखंड ले जा रहा था, अवैध रूप से तंबाखू उत्पाद को*
*➡️ लोदाम में वाहन चेकिंग के दौरान आया पुलिस की गिरफ्त में*
*➡️ ट्रक में डिटर्जेंट पॉवडर परिवहन की थी रशीद, ले जा रहे थे गुटखा*
*➡️ पुलिस ने ट्रक से 100 बोरी विमल गुटखा व 20 बोरी तंबाखू सहित ट्रक क्रमांक HR55AJ4755 को भी किया जप्त*
*➡️ नाम आरोपी ट्रक चालक:- राशिद खान उम्र 40 वर्ष निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू, हरियाणा।*
— 00—
जशपुर।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लोदाम पुलिस के द्वारा नेशनल हाइवे 43 पर स्थित मंडी बेरियर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक ,वाहन क्रमांक HR55AJ4755 जशपुर घोलेंग रोड से होते हुए, लोदाम की ओर आ रहा है, जिसमे की भारी मात्रा में अवैध रूप से तंबाखू उत्पाद की परिवहन की संभावना है, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर , लोदाम स्थित मंडी बेरियर के पास मुखबिर के द्वारा बताए गए, संदिग्ध वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त वाहन को रुकवाया गया , व वाहन चालक जो कि अपना नाम राशिद खान उम्र 40 वर्ष निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू, हरियाणा का रहने वाला बताया, से उक्त ट्रक में परिवहन किए जाने वाले समान के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने बताया कि उक्त ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर है , जिसे लेकर वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) जा रहा है,व उसके संबंध में एक रसीद, भी पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर परिवहन किया जा रहा था, परंतु पुलिस को संदेह होने पर, जब पुलिस के द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई तो, उसमें 100 बोरा विमल गुटखा व 20 बोरा तम्बाकू मिला, पुलिस के द्वारा जब ट्रक ड्राइवर से उक्त समान के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई, तो उसके द्वारा ट्रक में लोड माल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा ट्रक चालक राशिद खान उम्र 40 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया। व ट्रक में मिले 100 बोरी विमल गुटखा व 20 बोरी अवैध तंबाखू उत्पाद सहित परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक HR55AJ4755 को भी जप्त किया गया है।

ट्रक चालक राशिद खान

*➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ट्रक चालक राशिद खान ने बताया कि उसे ट्रक में लोड माल के बारे में पता नहीं था, ट्रक मालिक ने उसे ट्रक में डिटर्जेंट पॉवडर की रसीद देकर माल को रायपुर से बोकारो झारखंड ले जाने हेतु कहा गया था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है, व ट्रक मालिक के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। वर्तमान में पुलिस के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत माल को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध तंबाखू उत्पाद की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव व आरक्षक हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा व तंबाखू उत्पाद का परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा गया है, आरोपी ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button