February 23, 2026 3:00 pm
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा...
सरगुजा संभाग

स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वअभ्यास का हुआ आयोजन*

 

*कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण*

*जशपुरनगर 13 अगस्त 2025/* स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों का आज रणजीता स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का भूमिका निभाया और परेड की सलामी ली।
कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, टू आईसी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, सेजेश हिन्दी माध्यम एन.सी.सी.जूनियर, ज्वाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी एअर विंग एन.सी.सी., महारानी लक्ष्मी बाई उ.मा.वि. जशपुरनगर एन.एस.एस. बालिका, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर, वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर स्काउट गाईट बालिका, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर बालक, बैंड दल के 13 टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। साथ ही स्कूली बच्चों ने आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, गुब्बारे, बैंड इत्यादि अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, एसडीएम जशपुर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डी. आर. राठिया एवं जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button