February 23, 2026 10:55 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

धर्म नगरी कोतबा में दुर्गा पूजन एवं दशहरा पर्व की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न

विगत कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी नहीं बनाई गयी कोई समिति सभी नगरवासी मिलकर करते है माँ दुर्गा की स्थापना

कोतबा:- धर्म नगरी कोतबा में नवरात्र अनोखी व भव्य होती है। यहाँ कई दशक से एक ही स्थान तिलगोड़ा प्रांगण में पंडाल में विराजमान होती है माता दुर्गा,यहाँ 9 दिनों तक विधिविधान से पूजन हवन के साथ क्षेत्र के 21 से अधिक गाँवो के 5000 से अधिक भक्त एक साथ महाआरती में सम्मिलित होते है। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है। बल्कि क्षेत्र में एकता की मिसाल बन गया है इस आयोजन के संचालन के लिए समिति का गठन कर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारी न बनाकर पूरा नगर के स्वयंसेवक कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यो का प्रभार लेकर आयोजन को भव्य बनाते है पूरे क्षेत्र में केवल एक ही जगह दुर्गा पूजन का आयोजन भक्ति भाव के साथ संपन्न होता है। इस वर्ष आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजन समारोह,रावण दहन एवं दशहरा पर्व सहित नवरात्र महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगरवासी एकजुट हो कर बैठक किए। इस अवसर पर सेठ गोपीराम धर्मशाला में आयोजित बैठक में भारी संख्या में नगरवासी, भक्त एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न कार्यों के लिए नगरवासियो मे से विभिन्न व्यक्तियों को अलग-अलग कार्यों के प्रभार दिए गए।जिसमें भंडार कक्ष, वित्तीय प्रभार , स्थापना स्थल व्यवस्था प्रभार, प्रसाद वितरण प्रभार, संरक्षक एवं यजमान का मनोनयन किया गया। टेंट और साउंड हेतु चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी किसी भी प्रकार के समिति के पदाधिकारियों का गठन नहीं किया गया, बल्कि सामूहिक रूप से समस्त नगरवासी ही आयोजन की बागडोर संभालेंगे। सभी ने संकल्प लिया कि शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा भवानी की सेवा एवं पूजन महोत्सव को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से सुखसागर अग्रवाल, सुमित शर्मा, सुरेश अग्रवाल, नवरंग अग्रवाल, विजय शर्मा, अजय शर्मा, ललित अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल , बसंत गुप्ता, महेश अग्रवाल, खुशीराम शर्मा, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, सांवरिया, राजेश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, जयंत शर्मा, छोटू शर्मा, सुनील शर्मा, संतोष गुप्ता, अग्रसेन बेहरा, पवन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष हितेंद्र सिंह, पार्षद पंकज शर्मा, पार्षद सुमित शर्मा, उमाशंकर भगत,अजय गुप्ता, धरम साहू, टीनू शर्मा, बसंत शर्मा, मयंक शर्मा, योगेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा, विक्की शर्मा, कैलाश शर्मा, साहिल शर्मा, संस्कार अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, नवीन शर्मा, गौरी साहू, कमल शर्मा, के एन पटेल, सत्यनारायण पटेल,विजय शंकर चौधरी जी, मोहन बंजारा,सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगरवासियों ने बताया कि सामूहिक सहयोग से धार्मिक पर्व को पूर्णता प्रदान किया जाएगा और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन नगर की आस्था व एकता का प्रतीक बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button