Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- ऑनलाइन सट्टा पर होगी सख्त कार्रवाई, विष्णु सरकार में सुशासन के सुदर्शन भी है

दुर्ग: जिले के ग्राम मडियापार में हर साल की तरह इस साल भी पोला महोत्सव और किसान महोत्सव का आयोजन हुआ. इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक की तारीफ की और कहा कि, ऑनलाइन सट्टा पर सख्त कार्रवाई की बात कही.

सुशासन के साथ सुदर्शन भी: मीडिया से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, ऑनलाइन सट्टा ऐप समाज के लिए बहुत हानिकारक था. ऑनलाइन सट्टा ऐप के दोनों ही प्रमोटर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार पूरी ताकत लगा देगी. विष्णु देव सरकार में जहां सुशासन है वहीं सुदर्शन भी है.

कोर्ट प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई होगी और हम भी पूरी ताकत से लगेंगे कि कार्रवाई हो. छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी हुआ है, उस पर कानून के तहत कार्रवाई होनी ही है– विजय शर्मा, डिप्टी सीएम

ऑनलाइन सट्टा के प्रमोटर ने लगाई याचिका: दरअसल, ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है. इस पर रोक लगाने के लिए याचिका लगाई गई है. इस पर विजय शर्मा ने कहा कि, परिवाद पर कार्रवाई होना तय है. कोर्ट पूरी प्रक्रियाओं के तहत करेगी कार्रवाई करेगा इसमें कोई संशय नहीं है.

ऑनलाइन गेमिंग पर संसद ने बनाया नया कानून: डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि संसद में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 पारित किया गया है. यह एक्ट नागरिकों को ऑनलाइन मनी गेम्स के खतरे से बचाएगा. अब राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि इसे मजबूती से लागू करें. छत्तीसगढ़ में भी इस कानून को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाएगा.

विजय शर्मा मडियापार गांव में आयोजित पोला और किसान महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसे मनाया. जिसमें बैल सजाने की प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक हुए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.