Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में गैंबलिंग पर एक्शन, 11 जुआरी गिरफ्तार, कई नामचीन भी शामिल

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इस जिले में अब जुआ खेलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसमें कई नामचीन लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं. शनिवार देर रात को दुर्ग भिलाई पुलिस ने एक ऐसी ही कार्रवाई में कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है.

11 जुआरी गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा कैश बरामद: दुर्ग के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को वैशाली नगर इलाके में जुआ खेलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस छापेमार कार्रवाई की. इस एक्शन में कुल 11 जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से पुलिस ने कुल 2 लाख 18 हजार रुपये बरामद किए हैं. जुआ खेल रहे आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश भी बरामद किए हैं.

पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में जुआरियों और जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी. इस आधार पर विशेष टीम बनाई गई और शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कई नामचीन लोग भी शामिल हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी

दुर्ग सीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में मशहूर कैटरर्स बंटी जलाराम भी शामिल है. उसको जुआ खेलते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी इस तरह के छापे जारी रहेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.