February 22, 2026 3:19 pm
ब्रेकिंग
Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान
सरगुजा संभाग

ऑपरेशन आघात: निगरानी बदमाश के घर से पुलिस ने पकड़ा 16 किलो गांजा, गिरफ्तार कर भेजा जेल

➡️ 4 लाख 50 हजार के गांजे सहित, आरोपी की स्कॉर्पियो व स्कूटी को भी पुलिस ने किया जप्त*
*➡️ मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरगांव का
*➡️ आरोपी निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव, अपने घर में रखा था, गांजे को छुपाकर*
*➡️ मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस पहुंची, चेकिंग हेतु आरोपी के घर, तब आरोपी व उनके परिजन जबरन पुलिस से करने लगे विवाद , घर को ताला लगा हो गए थे फरार*
*➡️ पुलिस ने जब विधिवत ताला तोड़, ली घर की तलाशी, तब, सोफा, कूलर व स्कॉर्पियो में छुपाकर रखा हुआ मिला, अवैध मादक पदार्थ गांजा*
*➡️ पुलिस ने निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव को ढूंढ, कर लिया है गिरफ्तार,*
*➡️ शेष फरार आरोपियों की, की जा रही है पातासाजी, शीघ्र ही किया जाएगा गिरफ्तार*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबहार में 8,20(बी)(2)(C),29 एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी:- रामप्रताप यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी कुकरगांव, मोहिनीपूरी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ. ग)।
जशपुर।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.08.25 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरगांव निवासी आरोपी राम प्रताप यादव, जो कि निगरानी बदमाश है, अवैध रूप से गांजा तस्करी के कारोबार में संलिप्त है, व अपने घर में बिक्री के लिए, गांजा को छुपाकर रखा है, जिस पर बागबहार पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, पुलिस टीम के साथ निगरानी बदमाश की चेकिंग हेतु, ग्राम कुकरगांव, मोहनीपुरी, में आरोपी रामप्रताप यादव के घर रवाना हुए, पुलिस जब निगरानी चेकिंग हेतु आरोपी राम प्रताप के घर पहुंची, तो राम प्रताप व उनके परिजनों के द्वारा , पुलिस की देख, जबरन पुलिस के साथ वादविवाद करते हुए, अपने घर को ताला मारकर , फरार हो गए, पुलिस को संदेह होने पर, पुलिस के द्वारा विधिवत ताला तुड़वाकर जब घर के तलाशी ली गई तो, वहां सोफे के नीचे , कूलर के अंदर व आंगन में खड़ी सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG14MD5804 में प्लास्टिक की पोलीथीन में बांध कर छिपाकर रखा हुआ,16 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 04 लाख 50 हजार रुपए है, पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन व एक स्कूटी को भी जप्त किया है।
➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबहार में 8,20(बी)(2)(C),29 एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

➡️ विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव उम्र 50 वर्ष निवासी कुकरगांव, मोहिनीपूरी , को हिरासत में लेकर, उसके अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए गए पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*➡️ पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है, उनकी पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक लव चौहान, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक पवन पैंकरा व अजय खेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बागबहार क्षेत्र में एक निगरानी बदमाश के कब्जे से 16 किलो गांजा बरामद किया है व उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button