February 22, 2026 6:35 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
सरगुजा संभाग

पत्थलगांव व सन्ना के व्यापारी से ठगी करने वाले आरोपी अंशु अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

# ऑपरेशन अंकुश:ठगी के प्रकरण में फरार आरोपी अंशु अग्रवाल को गुमला (झारखंड) से पकड़ लाई जशपुर पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*➡️ आरोपी अंशु अग्रवाल ने पत्थलगांव व सन्ना के व्यापारी से ठगे थे 38 लाख रु ,80 हजार रु*
*➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव व थाना सन्ना में ठगी के लिए बी एन एस की धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ पुलिस, मामले के एक आरोपी मिथलेश साहू को पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल*
*➡️ आरोपी अंशु अग्रवाल, घटना दिनांक से ही था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी आरोपी:- अंशु अग्रवाल उम्र 25 वर्ष, निवासी घाटो बगीचा पालको रोड गुमला, जिला गुमला *

जशपुर। पत्थलगांव व सन्ना के व्यापारी से क्रमशः 38 लाख व 80 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गुमला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतकुमार यादव , निवासी सन्ना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सन्ना में किराने की दुकान चलाता है,दिनांक 14.06.25 को पंडरा पाठ निवासी आरोपी मिथलेश साहू, जो कि उसका पूर्व परिचित था, के द्वारा प्रार्थी को फोन कर बताया गया कि, उसकी गाड़ी रांची गई हुई है, चावल बोरी मंगवाना है क्या? जिस पर प्रार्थी के द्वारा 86 बोरी चावल चावल मंगवाने हेतु राजी हुआ गया, तब आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा, गुमला निवासी दूसरे आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल को चावल व्यापारी बताकर, प्रार्थी से फोन से बात करवाया गया, और और सौदा 80 हजार मे तय होने पर, आरोपी अंशु अग्रवाल के द्वारा प्रार्थी को पेमेंट हेतु अपना क्यू आर कोड को , प्रार्थी को व्हाट्सअप किया, आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थी ने अपने साले के साथ मिलकर 30 हजार व 50 हजार रु, कुल 80 हजार रुपए को आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल को ऑनलाइन पेमेंट कर दिया गया। परंतु आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को चावल नहीं भिजवाया गया, इस प्रकार आरोपियों के द्वारा प्रार्थी से 80 हजार रु की ठगी किया गया है।
➡️ रिपोर्ट पर थाना सन्ना में आरोपी मिथलेश साहू व अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल विरुद्ध ठगी व धोखा धड़ी के लिए बी एन एस की धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
➡️ गौरतलब है कि आरोपियों के द्वारा थाना पत्थलगांव क्षेत्र में भी एक व्यापारी से मक्का का अच्छा दाम दिलाने के नाम से भी 38 लाख रु का 160 टन माल ले लिया गया था, व उक्त माल की रकम व्यापारी को न देकर, ठगी की गई थी।
जिसके सम्बन्ध में भी थाना पत्थलगांव में भी ठगी के लिए बी एन एस की धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध है।
➡️ पुलिस के द्वारा दोनों मामलों में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी मिथलेश साहू को गिरफ्तार करते हुए, जेल भेजा जा चुका है,। आरोपी अंशु अग्रवाल घटना दिनांक से ही फरार था, जिसे पुलिस के द्वारा चिह्नित कर लिया गया था, व उसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी।
➡️ चूंकि मामला दो जगहों से ठगी से संबंधित था, अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए व पुलिस की टेक्निकल टीम के मदद से आरोपियों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अंशु अग्रवाल, गुमला (झारखंड ) में छिपा है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमला के, घाटो बगीचा, नियर पालको रोड गली से घेराबंदी कर आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल को को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है।

*➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल उम्र 25 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले में कार्यवाही व फरार आरोपी की पता साजी कर गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक विजय खूंटे व आरक्षक मनोज जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना पत्थलगांव व थाना सन्ना में व्यापारियों से ठगी के मामले में एक आरोपी को झारखंड से लाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,। ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस फरार आरोपियों को चिन्हित कर लगातार पतासाजी कर रही है, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button