February 22, 2026 1:56 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
सरगुजा संभाग

पत्थलगांव के मुड़ापारा में गौवंश का वध कर मांस बनाकर खाने वाले पांच आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो गौ वंश मांस सहित मांस काटने में प्रयुक्त हथियार को भी किया जप्त*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः 1. राजू कुजूर उम्र 40 वर्ष।*
*2. राजेन्द्र कुजूर उम्र 35वर्ष।*
*3. विनय कुजूर उम्र 35 वर्ष।*
*4. संदीप कुजूर उम्र 30 वर्ष।*सभी निवासी ग्राम मुंडापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ. ग)*
*5. गोकुल टोप्पो उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सूरजगढ़, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर ( छ.ग)।*

पत्थलगांव।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.08.25 को थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुड़ापारा, पैरापारा निवासी आरोपी राजू कुजूर अपने, कुछ साथियों के साथ, मुड़ापारा में ही एक खेत में गौ वंश का का वध कर मांस बनाकर , खाने व बिक्री करने के लिए हिस्सा बंटवारा कर रहे हैं, जिस पर पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम मुड़ापारा, पैरापारा रवाना हो कर, खेत की घेरा बंदी की गई, जहां पुलिस को चार संदिग्ध व्यक्ति मिले, पुलिस के द्वारा जब घटना स्थल की तलाशी ली गई, तो वहां प्लास्टिक की थैली में डेढ़ किलो गौ वंश का मांस मिला, व मौके पर गौ वंश का कटा सिर, पैर, पूछं सहित मांस काटने का औजार व मांस काटने हेतु प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा मिला, जिसे कि पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।

➡️चारों संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः राजू कुजूर उम्र 40 वर्ष,रामेश्वर कुजूर उम्र 35 वर्ष, संदीप कुजूर उम्र 30 वर्ष सभी निवासी मुड़ापार व चौथे आरोपी ने अपना नाम गोकुल टोप्पो, उम्र 35 वर्ष, निवासी सूरजगढ़, थाना पत्थलगांव का निवासी होना बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा वध किया गया ,गौ वंश, आरोपी राजू कुजूर का था, जिसे कि वे एक अन्य आरोपी विनय कुजूर के साथ मिलकर खाने व बिक्री करने के लिए वध किए थे, शेष गौ वंश के मांस को आरोपी विनय कुजूर अपने साथ लेकर गया है, चारों आरोपियों की निशानदेही पर, पुलिस ने पांचवे आरोपी विनय कुजूर को भी चिन्हित कर लिया था, जिसे भी पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। शेष गौ वंश के मांस के संबंध में आरोपी विनय कुजूर उम्र 35 वर्ष निवासी मुंडा पारा थाना पत्थलगांव से पूछताछ करने पर, उसके द्वारा उक्त गौ वंश के मांस को नाले में बहा देना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है, जिसे भी जप्त करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।
➡️ पूछताछ पर पांचों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उनके विरुद्ध थाना पत्थलगांव में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंश के मांस सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, आशीषन टोप्पो, वीरेंद्र यादव, इलिस्टर कुजूर, पदुम वर्मा व तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में गौ वंश के मांस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button