February 23, 2026 10:27 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

करता था राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़, पुलिस ने सिखाया सबक, गुंडा बदमाश हेमंत उर्फ हर्षित यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल

*➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्र का*
*➡️ आरोपी हेमंत यादव का एक साथी है फरार, पुलिस ने कर लिया है चिन्हित, की जा रही है पातासाजी, शीघ्र ही किया जाएगा गिरफ्तार*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 74,78 व 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी:- हेमंत उर्फ हर्षित यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी महुआ टोली, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ. ग)*

पत्थलगांव।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक पीड़ित प्रार्थिया ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था,कि दिनांक 31.08.25 की शाम 06.00 बजे, वह अपनी बहन व सहेलियों के साथ पत्थलगांव स्थित,कॉफी हाउस जा रही थी, इसी दौरान अंबिकापुर रोड में आरोपी हेमंत यादव अपने एक साथी के साथ मोटर साइकल से , उनका पीछा करते हुए आया व शर्मा मेडिकल स्टोर के पास अंबिकापुर रोड में, उनके ऊपर गंदे गंदे कॉमेंट्स तथा अश्लील इशारे करने लगा, व प्रार्थिया की बहन के कंधे पर हाथ मारकर आगे निकल गया,कुछ दूर जाकर आरोपी हेमंत यादव व उसका साथी वापस आए व लड़कियों के आगे मोटर साइकल को रोक दी, फिर आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया का हाथ पकड़कर कर छेड़ छाड़ किया जाने लगा तथा उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगे, जिससे कि डरकर प्रार्थिया चिल्लाने लगी, तब आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया के हाथ को छोड़ दिया गया और वे मोटर साइकल से भाग गए। आरोपी हेमंत यादव कई दिनों से उनका पीछा करते हुए , अश्लील इशारा कर उन्हें छेड़ते रहता है।

➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए , पीड़ित प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में छेड़छाड़ के लिए बी एन एस की धारा 74 78 व 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
➡️ चूंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल आरोपियों की धर पकड़ हेतु थाना पत्थलगांव पुलिस को निर्देशित किया गया, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के दोनों आरोपियों को पकड़ने हेतु लगातार, उनके निवास स्थान सहित अन्य, सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी हेमंत उर्फ हर्षित यादव को हिरासत में ले लिया गया, दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जो कि फरार है, पुलिस के द्वारा उसकी पता साजी की जा रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी हेमंत उर्फ हर्षित यादव, उम्र 22 वर्ष निवासी महुआ टोली, थाना पत्थलगांव , के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, व आरक्षक राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, पत्थलगांव क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार की हरकत करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button