February 24, 2026 12:00 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या...
सरगुजा संभाग

जशपुर पुलिस ने फिर 05 नग गौ वंशों को छुड़ाया, तस्करों के चंगुल से

➡️मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत

➡️ आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ), के तहत अपराध पंजीबद्ध

जशपुर–/ गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में सतत् रूप से निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 24.06.25 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पैकु, सराईटोली से 05 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।
➡️ मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.06.25 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गौ वंशों को पैकू, सराई टोली के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं,जिस पर मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश पर , थाना सिटी कोतवाली पुलिस जशपुर के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पैकू सरडीह के बीच एक नाला के पास जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति पांच नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए, पुलिस के द्वारा आरोपी तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा मौके से सभी पांच नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व साथ ही पशु चिकित्सक से गौ वंशों का उपचार भी कराया गया है।

➡️ पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ), के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर आशीष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, आरक्षक विनोद तिर्की व नगर सैनिक लालसाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने 05 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है, फरार तस्करों को पता साजी जारी है।, पशु तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button