February 22, 2026 6:31 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं,त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिले और अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रस्तुत किया, जो भेंट मुलाकात का कार्य देर रात तक चलता रहा। कुछ मामलों में त्वरित समाधान के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, जनसुविधाओं और विभिन्न योजनाओं से संबंधित मांगे और समस्याओं से संबंधित आवेदन आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक आवेदक को समयबद्ध समाधान मिले। उन्होंने कहा कि सीएम कैंप कार्यालय में जनता अपनी बात नि:संकोच रख सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button