लैलूंगा जनपद क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर बगिया पहुच मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा

पत्थलगांव–/ लैलूंगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओ का एक प्रतिनिधि मंडल श्रीमती कल्पना भोय सभापति वन एवं पर्यावरण, जनपद पंचायत सदस्य सुबरा जनपद पंचायत लैलूंगा की
अगुवाई मे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया पहुचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को सड़क से सम्बंधित मांग पत्र सौपा गया जिसमे ग्राम कुंजारा से मिलु पारा तक सड़क सुधार एवं डबल रोड की मांग किया गया है, उक्त मांगपत्र में एक दर्जन से अधिक सरपंचो का लिखित समर्थन है, श्रीमती भोय ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण लगभग बीस साल हो गया है जो अब अत्यंत जर्जर हो गया है तथा डामरीकरण उखड़ गया है,वही डब्लू बी एम सड़क की गिट्टी उखड़ कर चलने फिरने मे भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की खस्ताहाल से बीस ग्राम पंचायत के लोगो को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा तथा लोगो मे आक्रोश की भावना पनप रही है, इसलिए ग्राम कुंजारा मुख्य मार्ग से ग्राम मिलु पारा सड़क चौड़ी करण की स्वीकृति दिलाने का निवेदन किया गया तथा ग्राम पंचायत सुबरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन की आवश्यकता है। वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा से आश्रित रहना पड़ता है सर्प दंश सहित छोटी छोटी इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल से आश्रित रहना पड़ता है सुबरा से लैलूंगा अस्पताल की दुरी 15 किलोमीटर है, ग्राम पंचायत सुबरा के आश्रित ग्राम पंचायत मे ग्राम पंचायत कोड केल, ग्राम पंचायत गेरू पानी, ग्राम पंचायत खार, ग्राम पंचायत जतरा, ग्राम पंचायत केशला के लगभग 20000(बीस हजार )से भी अधिक जनसंख्या इस क्षेत्र मे निवास रत है इसलिए ग्राम पंचायत सुबरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उन्नयन की आवश्कता है। कल्पना भोय ने बताया की मेरे जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत सुबरा, कोड़केल, गेरू पानी के छः सड़क को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क मे जोड़ने का आग्रह किया गया जिसमे (1)ग्राम सुबरा से कटाँग पारा मुख्य मार्ग तक 2 किलोमीटर को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मे जोड़ने बावत (2) ग्राम पंचायत सुबरा से सलिहा पारा होते हुए कटकलिया पहुंच मार्ग दुरी 5 किलोमीटर (3 ) ग्राम सुबरा से केशला पहुंच मार्ग दुरी 3 किलोमीटर को (4 ग्राम पंचायत कोड़केल से ग्राम पंचायत गेरू पानी मुख्य मार्ग तक (5)ग्रामकोड़केल से ग्राम केकरा झरिया पहुंच मार्ग दुरी 3 किलोमीटर (6) ग्राम कोड़केल के पिपराही होते हुए ग्राम पंचायत मुड़ा पारा, नारायण पुर दुरी 5 किलोमीटर को मुख्य सड़क तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मे जोड़ने बावत सभी मांगो को रखा गया है तथा केरा बहार से केशला मार्ग तीन किलोमीटर को भी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मे जोड़ने का निवेदन किया गया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे श्रीमती कौशल्या साय मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता भजन साय से भी मिलकर क्षेत्र की समस्याओ को अवगत कराया गया, श्रीमती भोय ने कहा कि हमे यह उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे मुख्यमंत्री जी को आवेदन देने के बाद तेजी से कार्यवाही होगा सभी मांगो का नियमानुसार निराकरण होगा मांग पत्र सोपने वाले प्रतिनिधि मंडल मे कल्पना भोय सभापति वन एवं पर्यावरण जनपद सदस्य सुबरा, शोभा वती चौहान जनपद पंचायत सदस्य, घुराई गुलाब सिँह सरपंच ग्राम पंचायत सुबरा, खार सरपंच प्रतिनिधि रोहित भगत, वेदमती मिंज सरपंच बेस्की मुड़ा उप सरपंच बेस्की मुड़ा, गौतम चौहान, डुलामणि चक्रवर्ती सहित दर्जनों लोगो की उपस्थिति रही।





