Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

पत्थलगांव विधायक गोमती साय का प्रयास लाया रंग..पत्थलगांव विधानसभा को अधिकतम छात्रावास नए भवनों की मिली स्वीकृति..कुल 09 नए भवनों के लिए राज्य सरकार ने 15 करोड़ 91 लाख रुपये किये स्वीकृत

# पत्थलगांव विधानसभा को जिले में सर्वाधिक छात्रावासों की स्वीकृति के लिए मेरे विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करती हूं – विधायक गोमती साय

पत्थलगांव – आज शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात मिली है।विकासपुरुष विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में आज अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामों में नए छात्रावास भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए मंजूरी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

पत्थलगांव विधानसभा में विधायक गोमती साय के लगातार प्रयास रंग लाने लगा है आज छात्रावासों की स्वीकृति में पत्थलगांव विधानसभा को जिले में अधिकतम 9 भवन निर्माण हेतु कुल 15 करोड़ 91 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।नए भवन निर्माण में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास कांसाबेल 2 करोड़ 89 लाख,पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास दोकड़ा 1 करोड़ 92 लाख,प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास कांसाबेल 1 करोड़ 53 लाख,प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बटाईकेला 1 करोड़ 53 लाख,
प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास दोकड़ा 1 करोड़ 53 लाख,पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास कोतबा 1 करोड़ 92 लाख,प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास कोतबा 1 करोड़ 53 लाख,प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बागबहार 1 करोड़ 53 लाख,प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास गाला 1 करोड़ 53 लाख शामिल है।जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

पत्थलगांव विधानसभा की विधायक गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा को जिले में अधिकतम 09 छात्रावासों की स्वीकृति के लिए मैं अपने विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करती हूं और इन स्वीकृत 09 भवनों को जनता को समर्पित करती हूँ।निश्चित ही इन भवनों के नव निर्माण से आदिवासी बच्चो को अच्छी सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.