Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण

जशपुरनगर, 23 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी से छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें जशपुर जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन भी शामिल हैं। बगीचा विकासखंड के रेंगले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने महतारी सदन का प्रतीकात्मक लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जीवन ज्योति समूह रेंगले की सदस्य उमा यादव को वर्चुअली माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि पहले समूह की बैठकें पेड़ के नीचे या किसी के घर पर होती थीं, जिससे बारिश और गर्मी के मौसम में दिक्कत होती थी। अब महतारी सदन बनने से महिलाएं सामाजिक एवं सांस्कृतिक बैठकें आसानी से कर पाएंगी। इससे आपसी सौहार्द भी मजबूत होगा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी सदन से महिलाओं को न सिर्फ सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच मिलेगा, बल्कि वे अपनी आर्थिक गतिविधियों को भी संगठित रूप से आगे बढ़ा सकेंगी। इस अवसर पर बगीचा जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण, अधिकारी–कर्मचारी सहित लगभग 400 बिहान की दीदियां उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.